असम की शिवांगी शर्मा बनी गोल्डन गर्ल खेलो इंडिया 2020 की, Shivangi Sharma Won 5 Gold And 2 Silver In Khelo India Youth Games 2020
खेलो इंडिया युथ गेम्स (Khelo India Youth Games 2020) के तीसरे संस्करण की सुरवात 10 जनवरी 2020 को हो गई थी। कुल 29 राज्य और 8 केंद्र शाषित प्रदेशोके खिलाड़ियोने इसमें हिस्सा लिया। कुल 20 अलग अलग तरह के खेलो की प्रतियोगिता इसमें खेली गई। 6500 से ज्यादा खिलाड़ियोने इसमें हिस्सा लिया था। कई खिलाडी मैडल जितने में सफल रहे तो कई खिलाड़ियोंको निराश होना पड़ा।
खेलो इंडिया युथ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक असम की शिवांगी शर्मा और कर्नाटक के श्रीहरि नटराजन ने जीते। दोनों खिलाड़ियोने ये मैडल्स स्विमिंग की प्रतियोगिता में जीते। दोनों खिलाड़ियोने भारत के लिए इंटरनेशनल प्रतोयोगिता में भी मैडल जीते है।
शिवांगी शर्मा ने खेलो इंडिया के पहले संस्करण में स्विमिंग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ कुल 4 मैडल जीते थे। खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण में शिवांगी ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज के साथ कुल 5 मैडल हाशिल किये थे। खेलो इंडिया युथ गेम्स (2020) के तीसरे संस्करण में शिवांगी बनी है गोल्डन गर्ल। शिवानी ने 5 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ कुल 7 मैडल जीते।
कर्णाटक के श्रीहरि नटराजन ने स्विमिंग प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मैडल जीते। नटराजन ने 5 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ कुल 8 मैडल जीते। कर्णाटक ने स्विमिंग में कुल 21 गोल्ड जीते उसमे अकेले नटराजन के 5 गोल्ड शामिल है। स्विमिंग में कर्णाटक मैडल टैली में पहले पायदान पर रहा।