IPL Purple Cap Winners From 2008 To 2029: आइपीएल में 2008 से 2019 तक पर्पल कैप जितने वाले गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का 13 वां संस्करण का रिपोर्टों के अनुसार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहल मैच खेला जायेगा और फाइनल 24 मई को खेला जाएगा। आईपीएल का पहला संस्करण 2008 को हुवा था। क्रिकेट में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों की भी मैच जितने में अहम भूमिका होते हैं। इसलिए हर संस्करण में सबजे ज्यादा विकेट लेने वालो गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है।
2008 के संस्करण के गेंदबाजी स्टार थे सोहेल तनवीर, ओ मुख्य कारणों में से एक राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन होने का कारण थे। 11 मैचों में तनवीर ने 12.09 की औसत और 11.22 की स्ट्राइक रेट से 22 विकेट लिए। सोहेल तनवीर का इकॉनमी रेट 6.46 था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का दूसरा संस्करण क्षिण अफ्रीका में खेला गया। डेक्कन चार्जर्स ने 2009 का का संस्करण जीतकर सभी को चौंका दिया। और बाएं हाथ के सीमर आरपी सिंह ने विजय में एक प्रमुख भूमिका निभाई। 16 मैचों में, आरपी सिंह ने 18.13 के औसत और 15.56 के स्ट्राइक रेट से 23 विकेट लिए। आरपी सिंह का इकॉनमी रेट 6.98 था।
डेक्कन चार्जर्स के एक और गेंदबाज ने 2010 में गेंदबाजी में अपना दबदबा बनाया। बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा 16 मैचों में 21 विकेट लेने वाले अग्रणी विकेटकीपर थे। उन्होंने 20.42 के औसत और 16.80 के स्ट्राइक रेट से 21 विकेट चटकाए, जबकि सीजन में उनका इकॉनमी रेट 7.29 था।
मुंबई इंडियन के लसिथ मलिंगा ने 2011 के आईपीएल संस्करण में सनसनी मचाई थी। उन्होंने 16 मैचों में 13.39 की औसत से और 13.50 की स्ट्राइक रेट से 28 विकेट लिए। मलिंगा का इकॉनमी रेट 5.95 था।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल 2012 संस्करण के गेंदबाजी स्टार थे। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए, उन्होंने 16 मैचों में 18.12 के औसत और 15.12 के स्ट्राइक रेट से 25 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.19 थी।
2013 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 32 विकेट:
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने 2013 के संस्करण में 18 मैचों में चेन्नई सुपर किंग (CSK) के लिए खेलते हुए अविश्वसनीय 32 विकेट लिए। ब्रावो ने 11.71 के स्ट्राइक रेट और 7.95 के इकोनोमी रेट और 15.53 की औसत 32 विकेट लिए थे।
2014 | मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 23 विकेट:
एक और चेन्नई के गेंदबाज 2014 के संस्करण में पर्पल कैप अपने नाम किया। मध्यम तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 16 मैचों में 23.14 की स्ट्राइक रेट से 19.65 के औसत से 23 विकेट चटकाए। उनकी इकोनोमी रेट 8.39 था।
2015 | ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 विकेट:
2015 में ड्वेन ब्रावो ने अपना दूसरा पर्पल कैप जीता। 17 मैचों में, उन्होंने 16.38 के औसत और 12.07 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट चटकाए। सीजन में उनका इकॉनमी रेट 8.14 था।
2016 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 23 विकेट:
सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 2016 में सबसे सफल गेंदबाज थे, जिन्होंने 17 मैचों में 21.30 के औसत और 17.21 के स्ट्राइक रेट से 23 विकेट लिए। सीजन में उनका इकॉनमी रेट 7.42 था।
2017 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) 26 विकेट:
लगातार दूसरे साल भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2017 में, उन्होंने 14 मैचों में 14.19 के औसत और 12.07 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट चटकाए। उनका इकॉनमी रेट 7.05 था।
2018 | एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब) 24 विकेट:
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई ने 2018 में पर्पल कैप जीती, 14 मैचों में 18.66 की औसत और 14 की स्ट्राइक रेट से 24 विकेट लिये थे। उनका इकॉनमी रेट 8 रहा था।
2019 | इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) 26 विकेट:
चेन्नई सुपर किंग के 17 मैचों में 16.57 के औसत और 14.84 के स्ट्राइक रेट से 26 विकेट लेकर, इमरान ताहिर आईपीएल 2019 में पर्पल कैप जीता था । उनका इकॉनमी रेट 6.69 रहा था।